लावरेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राणी सती रोड स्थित परम पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर आत्माराम जी महाराज की तपोभूमि श्रीलावरेश्वर महादेव मंदिर में देवस्थान विभाग द्वितीय द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। यह दिव्य अनुष्ठान परिव्राजकाचार्य महामंडलेश्वर डॉ.अर्जुन दास जी महाराज (श्री दादू द्वारा, बगड़) के पावन सान्निध्य में वैदिक विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। रुद्राभिषेक में प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति व जनकल्याण की कामना की गई। अनुष्ठान के कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख गणमान्य अतिथि अरुण कुमार गर्ग, जिला कलेक्टर, झुंझुनूं, राजेन्द्र भांभू, विधायक, झुंझुनूं, हर्षिनी कुलहरी जिला प्रमुख एवं भाजपा जिला अध्यक्ष, मुकेश कुमार, विभाग प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मनीष कुमार अग्रवाल,सी.ए., देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी दी कि श्रावण माह में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार शिवालयों में रुद्राभिषेक एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। श्री लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजन की व्यवस्थाओं का समन्वय किया। अंत में लावरेश्वर महादेव मंदिर परिवार, श्रद्धालुजन और भक्तों की उपस्थिति ने इस आयोजन को अत्यंत दिव्य व आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!