सुलताना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्मार्ट मीटरों के खिलाफ बढ़ते जनआक्रोश के बीच मंगलवार को सुलताना कस्बे में जिले भर के जनप्रतिनिधियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। शकुंतला यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 अगस्त को झुंझुनूं जिले के सभी शहर और कस्बे पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार बिजली कंपनियों के दबाव में आम उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर थोप रही है, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। इसे एक सुनियोजित लूट बताया गया और कहा गया कि जनता के हितों के खिलाफ कोई फैसला स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में जिला परिषद सदस्य पंकज धनखड़, पंचायत समिति सदस्य उम्मेद सिंह धनखड़, सरपंच संघ अध्यक्ष मानसिंह सहारण, रामकिशन (ढाढोत), रामवतार धोलिया, सुशील डांगी, राजेंद्र माहवर, राजेंद्र फौजी, विजेंद्र मील, महिपाल पूनिया, विजयपाल भाटी, कैलाश यादव, नरेश सरपंच, रामनिवास, मोहर सिंह, सुरेश महला, अभय सिंह चनाना, मुकेश झाझरिया, बरकत सरपंच, इस्लामपुर से राजेंद्र झाझड़िया, संदीप राव, असलम पार्षद, सुनील जानू, वीरेंद्र डारा, जाकिर, हसन अली, नवाब अली, सहीराम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जय सिंह गुर्जर ने किया। निर्णय लिया गया कि सभी जीएसएस पर कमेटियों का गठन कर बंद को सफल बनाने की रणनीति बनाई जाएगी।
स्मार्ट मीटर के विरोध में 20 अगस्त को झुंझुनूं जिला रहेगा बंद: सर्वदलीय बैठक में लिया गया निर्णय
By -
August 05, 2025
0
Tags: