लोकल एवं माईनर एक्ट में कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 6 गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0
निवाई (लालचंद सैनी): निवाई थाना पुलिस ने लोकल एवं माईनर एक्ट में कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 6 जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामजीलाल बैरवा ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में एक दिवसीय विशेष अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम में कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब के 67 पव्वों के साथ आरोपी पिंटू पुत्र प्रहलाद सांसी निवासी कैथूनिया अहमदपुरा को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार जुआ अधिनियम में कार्रवई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पाए जाने पर भगवान पुत्र कालूसिंह, लेखराज पुत्र घासी भाण्ड, रामबाबू पूत्र रमेश चन्द कुमावत व मुकेश पुत्र डालूराम हरिजन तीनों निवासी वार्ड नम्बर 11 वनस्थली व सांवरा कुमावत पुत्र रामकिशन वार्ड नम्बर 13 वनस्थली को गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!