पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने मंगलवार को पिलानी पुलिस थाने व पिपली पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण, मालखाने की स्थिति और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। एसपी उपाध्याय ने मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें और थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशील व सहयोगात्मक व्यवहार रखें। उन्होंने बीट प्रणाली को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। एसपी ने कहा कि नियमित निरीक्षण से पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहती है, जिससे आमजन का विश्वास भी बढ़ता है।
एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने किया पिलानी थाने व पिपली चौकी का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
By -
August 05, 2025
0
Tags: