प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देश के उन असाधारण प्रतिभाशाली बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने कम उम्र में ही उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बनने का कार्य किया है। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविन्द ओला ने बताया कि यह पुरस्कार कला एवं संस्कृति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण संरक्षण, बहादुरी, नवाचार, सामाजिक सेवा और खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियाँ हासिल करने वाले बच्चों को प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार के लिए वही बच्चे पात्र होंगे, जिनकी आयु आवेदन की अंतिम तिथि तक 18 वर्ष से अधिक नहीं हो तथा वे भारत के नागरिक हों। साथ ही, संबंधित क्षेत्र में उनकी उपलब्धियाँ प्रमाणित एवं सत्यापित होनी चाहिए। आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है, जिसे भारत सरकार के पोर्टल https://awards.gov.in पर जाकर पूरा किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदन के साथ जन्म प्रमाण पत्र, कार्यों का विस्तृत विवरण, समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्ट, प्राप्त पुरस्कार/प्रमाण पत्र तथा संस्तुति पत्र आदि आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा। सहायक निदेशक ओला ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों, स्कूलों, सामाजिक संगठनों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को इस राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार के लिए आवेदन करने हेतु प्रोत्साहित करें। यह न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा बल्कि अन्य बच्चों को भी प्रेरणा प्रदान करेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!