जयपुर: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश स्तरीय "तिरंगा यात्रा" के आयोजन की घोषणा की। तिरंगा यात्रा 10 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक पूरे राजस्थान में मंडल और जिला स्तर पर निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सशक्त करना और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस आयोजन के सफल संचालन के लिए प्रदेश स्तरीय टोली का गठन भी किया है। इस टोली में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को संयोजक तथा पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र बोहरा तथा प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी को सदस्य बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा हर कार्यकर्ता के लिए गर्व और सेवा का अवसर है। यह आयोजन पूरे प्रदेश में एक जनआंदोलन का रूप लेगा और भाजपा की राष्ट्रनिष्ठ भावना को जन-जन तक पहुँचाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे और तिरंगे के सम्मान में विविध कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
भाजपा प्रदेशभर में 10 अगस्त से निकालेगी तिरंगा यात्रा: मदन राठौड़
By -
August 02, 2025
0
Tags: