लायंस क्लब बहरोड केसरी ने मनाया तीज लहरिया महोत्सव

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़ (विपिन शर्मा): सावन तीज के शुभ दिन पर लायंस क्लब बहरोड केसरी की महिला सदस्यों ने बहुत ही शानदार तरीके से तीज महोत्सव का आयोजन किया। बहरोड़ क्षेत्र के प्रभु दयाल पब्लिक स्कूल बसई के प्राकृतिक माहौल में तीज महोत्सव मनाकर सभी महिलाओं के चेहरे खिले हुए थे, वहीं पर सभी बच्चे खेलकूद का आनंद ले रहे थे। लायंस क्लब बहरोड केसरी की महिलाओं ने बताया कि तीज के त्यौहार पर महिलाएं अपने परिवार एवं जीवन में खुशियां बनी रहे इसलिए मनाती हैं। विशेष वेशभूषा के अंतर्गत लगभग सभी लायन महिलाओं ने लहरिया की साड़ी पहनकर एकरूपता का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में बहुत ही अच्छी खेलकूद एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें सभी महिलाओं और बालकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह एक पारिवारिक आयोजन था, सभी ने इसका भरपूर आनंद प्राप्त किया। जहां सावन मास में वर्षा ऋतु आने से चारों तरफ हरियाली फैल जाती है तथा धरती एक प्राकृतिक चादर ओढ़ लेती है, इस समय हमारे समाज की महिलाएं तीज महोत्सव मनाकर अपने आपको आनंदित एवं प्रफुल्लित महसूस करती हैं। इस कार्यक्रम में सभी लायन महिलाएं उपस्थित रही। जिसमें आशा शर्मा, नीरू शर्मा, अवंतिका गौड़, रिया शर्मा, नीलम यादव, उषा बर्वे, पूनम यादव, योगिता सैन, सोनिया, श्वेता शर्मा, वंदना, निशा, सीमा, रेनू, सुनीता, आकांक्षा आदि अन्य लायन महिलाएं उपस्थित रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!