अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के प्रतिनिधियों की हुई मीटिंग

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर: अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा की जयपुर इकाई जायसवाल समाज जयपुर के प्रतिनिधियों की एक मीटिंग 13 जुलाई, रविवार को आमेर रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई। मीटिंग में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के रूप में जयपुर निवासी संरक्षक पूरन चंद झरीवाल के साथ कार्यकारी अध्यक्ष लोकेश कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी विजय कुमार जायसवाल, संगठन सचिव सुनील साईवाल, प्रचार सचिव महेश जायसवाल उपस्थित रहे एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों में जयपुर निवासी राजस्थान प्रभारी लोकेश जायसवाल, महामंत्री वेद प्रकाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, राम अवतार जायसवाल, भगवान दास जायसवाल, राजकुमार वर्मा, नारायण जायसवाल एवं दामोदर जायसवाल, ओम प्रकाश जयसवाल (पप्पू जी), द्वारका प्रसाद माहुर, बिजेंद्र सिंह जायसवाल, राकेश सेठी, कैलाश जायसवाल उपस्थित रहे। मीटिंग में हुआ संपूर्ण व्यय और व्यवस्था का आयोजन जिला अध्यक्ष अतुल सेठी की तरफ से किया गया। कार्यवाही विवरण पंजिका में उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य 71 पदाधिकारियों ने अपने हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महासभा से संबंधित जयपुर की इकाई जायसवाल समाज जयपुर की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में जयपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती मंजू शर्मा मुख्य अतिथि रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में शादी विवाह इत्यादि मांगलिक कार्यों में अपनी क्षमता और सामर्थ्य को प्रदर्शित करने की नियत से आज़ अत्यधिक संख्या में व्यंजनों को बनवाया जा रहा है, इसमें भोजन के होने वाले (वेस्टेज) व्यर्थ होने पर अत्यधिक चिंता व्यक्त की। उन्होंने भारत सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल पास करवाकर शीघ्र लागू करने के निर्णय और जातिगत जनगणना के निर्णय के लिए वर्तमान शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। सांसद मंजू शर्मा ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई दी और संगठन के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के मार्ग बताएं। झरीवाल ने अब तक की गई गतिविधियों की जानकारी दी और सामाजिक एकता बनाए रखकर राजनीतिक चेतना पर जोर दिया। प्रांतीय महासचिव वेद प्रकाश जायसवाल ने प्रदेश के कलाल समाज के सभी वर्गों को जाति जनगणना में जाति के कॉलम में कलाल नामांकित करने का आवाहन किया। जिलाध्यक्ष अतुल सेठी ने सभी को आपसी सौहार्द और समरसता बढ़ाकर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की अपील की। प्रभारी लोकेश जायसवाल ने संस्था के प्रत्येक इकाई में जन जागृति हेतु नवीन चुनाव करवाए जाने पर जोर दिया। महिला अध्यक्ष बबली जायसवाल ने समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने और प्रेमभाव को फैलाने का उपस्थित सभी से अनुरोध किया। महिलाओं की भावना के अनुरूप कोषाध्यक्ष श्रीमती रंजना सेठी एवं महासचिव सेकंड संगीता जायसवाल, किरण जायसवाल ने जिला अध्यक्ष श्रीमती बबली से विचार विमर्श कर आगामी कार्यक्रम के रूप में लहरिया उत्सव मनाने के निर्णय से अवगत कराया, जिसकी तारीख और समय की घोषणा शीघ्र ही किए जाने का विश्वास दिया।
संगठन महासचिव श्रीमती वंदना जायसवाल एवं संयुक्त महासचिव श्रीमती नीलिमा जायसवाल, नीतू जायसवाल एवं लक्ष्मी जयसवाल ने वर्तमान में व्हाट्सएप पर फैलाई जा रही भ्रांतियां के बारे में चिंता व्यक्त की, साथ ही महिला संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। भगवान दास जायसवाल ने आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर जोर दिया। 
एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के संगठनात्मक सक्रिय नेता विष्णु जायसवाल ने चांदपोल स्थित शमशान के संबंध में की गई अब तक की कार्रवाई से सभी को अवगत कराया। उन्होंने अपने उद्बोधन में पूरे राष्ट्र में वैश्य समाज द्वारा की जा रही गतिविधियों को राजनीतिक परिपेक्ष में प्रस्तुत किया। ओमप्रकाश जायसवाल (पप्पू जी) ने शमशान में असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण किए गए बरामदे को ध्वस्त कर समतल बनाने पर जोर दिया। उपरोक्त के अतिरिक्त अनेकों संगठनात्मक और रचनात्मक महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए, तत्पश्चात सभी ने प्यार भरे वातावरण में एक दूसरे के साथ वार्ता करते हुए स्वरूचि भोज किया। अंत में जिला अध्यक्ष अतुल सेठी एवं महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती बबली ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और अपेक्षा की, कि भविष्य में भी इसी प्रकार आप सभी का सहयोग यथावत मिलता रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!