राजकीय सेवा नौकरी नहीं एक मिशन: कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर सूचना केंद्र सभागार में सहकार एवं रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग, एडीएम अजय आर्य सहित अतिथियों ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा विभाग, स्वायत्त शासन विभाग सहित विभिन्न विभागों में जिले में नवचयनित कार्मिकों को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के संदेश सहित वेलकम किट प्रदान किए और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सहकार किसान कल्याण योजनांतर्गत ऋण भी वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने कहा कि बहुत कठिन परिश्रम के बाद जब किसी अभ्यर्थी का चयन राजकीय सेवा में होता है, तो वह केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक मिशन अपनाता है। आजकल के प्रतिभागी उच्च कोटि की शिक्षा एवं ज्ञान से परिपूर्ण होते हैं। उनके पास वह क्षमता होती है, जो सरकारी तंत्र को नई दिशा दे सकती है। उन्होंने निष्ठा और लगन से कार्य करने की बात भी कही। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग की संयुक्त रजिस्ट्रार विभा खेतान, सीसीबी एमडी संदीप शर्मा, सीसीबी की अधिशाषी अधिकारी सुमन चाहर, भूमि विकास बैंक के सचिव दीपेंद्र शेखावत, सहकारिता विभाग के सहायक रजिस्ट्रार सुश्री मोनिका एवं अशोक पूनिया समेत विभिन्न अधिकारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!