गुरु पूर्णिमा पर अटल भाजपा सहयोगी मंच के पदाधिकारियों ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को भगवा दुपट्टा पहनाकर किया सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0


दिल्ली (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अटल भाजपा सहयोगी मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी दिल्ली स्थित आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संत सम्राट स्वामी चक्रपाणि महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस विशेष अवसर पर मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पवन कुमार पुनिया और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, राष्ट्रीय नियुक्ति प्रभारी प्रमोद यादव, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा एडवोकेट मनिका रिया चौधरी, राजस्थान प्रदेश संगठन महामंत्री भागीरथ पिलानिया ने स्वामी चक्रपाणि महाराज से भेंटकर उन्हें गुरु रूप में नमन किया। स्वामी जी ने भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया और राष्ट्रहित व धर्म रक्षा के मार्ग पर दृढ़ रहने की प्रेरणा दी।
स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि संगठन से जुड़े पदाधिकारी समाज और संस्कृति के रक्षक हैं और ऐसे सेवाभावी युवाओं का मार्गदर्शन कर वे स्वयं को धन्य समझते हैं। गुरु पूर्णिमा के इस अवसर पर आध्यात्मिक ऊर्जा और संगठन की राष्ट्रसेवा भावना का यह संगम अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!