जयपुर: सिन्धु वेलफेयर सोसाइटी के 20 जुलाई को चुनाव होंगे। सिन्धी समाज की संस्था सिन्धु वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव के लिए समाज के खुशमिजाज़, मिलनसार, सेवभावी और शिक्षित तुलसी संगतानी ने अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी जताई। तुलसी संगतानी के दावेदारी जताने के पश्चात् सिन्धी समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने उनका समर्थन भी किया। उल्लेखनीय है कि संगतानी समाज के प्रमुख संस्थाओं में कई वर्षों से ईमानदारी से अपनी सेवाए दें रहें हैं। हाल ही में समाज ने उन्हें सिन्धु सपूत की उपाधि से भी नवाज़ा था।
3/related/default