एमडी चोपदार राजस्थान अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त: शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): एमडी चोपदार को राजस्थान अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए इसे अपने लिए गौरवपूर्ण और भावुक क्षण बताया। चोपदार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का आभार जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए संगठन के प्रति और अधिक निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता से आज इस महत्वपूर्ण पद तक की यात्रा उनके लिए गौरव और भावुकता से भरा हुआ क्षण है। वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे। गौरतलब है कि एमडी चोपदार वर्तमान में राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!