विधायक रामसहाय वर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं व अधिकारियों के साथ संतों का लिया आशीर्वाद

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): गुरू पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम को लेकर गुरूवार को विधायक रामसहाय वर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी के सानिध्य में भाजपा के कार्यकर्ता व अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में स्थित गौ-शालाओं में गायों को हरा चारा खिलाया व सभी आश्रमों में महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर व संतों को शॉल ओढाकर, माला पहनाकर व श्रीफल भेंट करके आशीर्वाद लिया। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि गुरू के बिना मनुष्य का ज्ञान अधुरा होता है। उन्होंने कहा कि गुरू ही मनुष्य को सच्चा मार्गदर्शन प्रदान करते है। गुरुओं का आशीर्वाद लेने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं, उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरुओं को समर्पित है और गुरू पूर्णिमा पर्व पर शिष्य अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। यह पर्व भारतीय संस्कृति में गुरु व शिष्य परंपरा के महत्व को दर्शाता है। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने बताया कि गुरूवार को विधायक रामसहाय वर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने कार्यकर्ताओं के साथ ने गायों को हरा चारा खिलाया एवं परमहंस आश्रम पर संत रामकृष्ण वेदांती, पटेल रोड स्थित मोनी बाबा आश्रम के संत, गांव पलेई आश्रम के संत मनीषदास महाराज, निरजनी आश्रम भावती के संत, नोहटा आश्रम पर संत शंकरगिरी महाराज, टोंक अग्रवाल धर्मशाला में संत वर्धमान सागर महाराज, सद्गुरु आश्रम के संत राजकुमार शर्मा, काला भाटा आश्रम के संत, किवाड़ा भैरूपुरा आश्रम में संत प्रकाशदास महाराज, घाटा करीरिया आश्रम में संत कर्मानंदगिरी महाराज, कांटोली के मां भ्रदकाली आश्रम के पीठाधीश्वर श्रीराम महाराज एवं हरभावता आश्रम में महामंडलेश्वर संत बालकानंदगिरी महाराज से आशीर्वाद लेकर सभी संतों को माला पहनाकर, शॉल ओढाकर व श्रीफल भेंट करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार नरेश गुर्जर, मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, मोहित चंवरिया, नारायण यादव, सियाराम शर्मा, ममता चौधरी, मंजू बलाई, सौरभ चतुर्वेदी, वीरेंद्र राजावत, महेश मिश्रा व वीरेंद्र गुर्जर सहित कई कार्यकर्ताओं ने गायों को हरा चारा खिलाया व संतों का आर्शीवाद लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!