जयपुर: राजपुरोहित ग्लोबल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का वार्षिक उत्सव एवं शिक्षा गौरव सम्मान समारोह स्थानीय स्कूल के ऑडिटोरियम में उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक अनिल पालीवाल (आईपीएस) ने विद्यार्थियों को धैर्य एवं कठिन परिश्रम से लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा देते हुए बालिका शिक्षा पर विशेष बल दिया। विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड आईएएस श्याम सिंह राजपुरोहित ने कहा कि समाज का वास्तविक उत्थान केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही संभव है। वहीं, मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित ने युवाओं को भारतीय सेना व सशस्त्र बलों में सम्मिलित होकर राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। भामाशाह मणिभाई सिद्धेश्वर ने बालिका छात्रावास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए समाजसेवा की मिसाल प्रस्तुत की। राजपुरोहित समृद्धि फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने संस्था की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि ग्लोबल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जिसका श्रेय संचालन समिति की दूरदृष्टि व समर्पण को जाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योग्य विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए धन की कभी कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर देशभर के 30 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को “शिक्षा गौरव सम्मान” से अलंकृत किया गया। साथ ही, अशोक शर्मा को “विप्र गौरव सम्मान” प्रदान किया गया। संचालन समिति के ओपी राजपुरोहित, बाबू सिंह आसरलाई, रमेश बावड़ी तथा रंजन नोरवा को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में ओपी राजपुरोहित ने समस्त अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
शिक्षा गौरव सम्मान समारोह राजपुरोहित ग्लोबल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का वार्षिक उत्सव
By -
July 10, 2025
0
Tags: