चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर की कॉलेज रोड के पास स्थित सनातन आश्रम पोद्दार पार्क में चल रहे श्री पीठ महालक्ष्मी धाम के वार्षिक मूर्ती स्थापना महोत्सव के दूसरे दिन श्री रामायण ज्योति मंगल पाठ का सामूहिक संगीतमय वाचन धाम के पीठाधीश वाणीभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में हुआ। इस दौरान तिवाड़ी ने रामायण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कलयुग में रामायण श्रवण से जीवन में अशांति दूर होती है और प्रभु श्रीराम का मर्यादित जीवन प्रत्येक मनुष्य मात्र के लिए आदर्श है। उन्होंने कहा कि श्री यानी लक्ष्मी और हरि यानी विष्णु भगवान ने पृथ्वी को रावण सहित राक्षसों के बढ़ते अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए पृथ्वी पर अवतार लिया। इस अवतरण लीला के दौरान भगवान ने ना केवल आदर्श और मर्यादित जीवन जिया बल्कि अत्याचारों से पृथ्वी को मुक्ति दिलाई। तिवाड़ी ने कहा कि इस लीला के दौरान भगवान शिव के अंशावतार हनुमान ने ईश्वर की भक्ति और निष्ठा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं भरत ने आदर्श भाई के रूप में संसार को एक भाई के बड़े भाई के प्रति कर्तव्य निष्ठा और सदाचरण का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने शबरी की आस्था का सम्मान किया और नवदा भक्ति के माध्यम से संसार को ईश्वर प्राप्ति का मार्ग बताया। मंगलपाठ के शुभारंभ से पूर्व व्यवसाई मनोज फतेहपुरिया ने आचार्य नरेश जोशी व बाल कृष्ण चौरासिया के आचार्यत्व में पूजन किया। मंगलपाठ के समापन पर आरती हुई। जिसके बाद आचार्य नरेश शास्त्री, बालकृष्ण चौरासिया ने मंत्रोच्चार के मध्य सभी पुष्पांजलि अर्पण करवाई। इस दौरान सेवानिवृत लेखाधिकारी सुरेन्द्र जोशी, पूर्व पार्षद शिवलाल सैनी, राजीव-संजीव व्यास, महेंद्र बदनगढ़िया, यादव प्रसाद शर्मा, सांवरमल तिवाड़ी, गणेश चेतीवाल, रामनिवास जांगिड़, इंद्र प्रकाश दायमा, प्रमोद सुलतानिया, मातादीन महर्षी, रत्तीराम राजोतिया, प्रकाश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, मास्टर महेंद्र मेघवाल, सत्यनारायण भार्गव, सुरेश शेखावत, श्याम राणा, सहित काफी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष मौजूद रहे। सनातन आश्रम विकास समिति के गिरधर गोपाल महमिया ने बताया कि छह जुलाई को सुबह सवा नौ बजे महालक्ष्मी यज्ञ होगा। इसके बाद सवा दस बजे महालक्ष्मी जी की महा आरती होगी। जिसके बाद सवा 11 बजे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
श्री रामायण ज्योति मंगलपाठ में उमड़ी श्रद्धा: श्री पीठ महालक्ष्मी धाम के वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन हुआ आयोजन
By -
July 05, 2025
0
Tags: