भगवान श्रीराम का चरित्र मानव जीवन की मर्यादा को स्थापित करने वाला: तिवाड़ी

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भगवान श्रीराम का चरित्र मानव जीवन की मर्यादा को स्थापित करने वाला है। सर्व मांगलमयी समाज मे मनुष्य के क्या कर्तव्य है, यह अपने चरित्र के माध्यम से भगवान ने सबको बताया है। उक्त कथन वाणी भूषण प्रभुशरण तिवाड़ी ने इंडाली गांव के श्रीबूडला बालाजी मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिवस व्यास पीठ से बोलते हुए कहे। कथा में भगवान शिव एवं सती चरित्र तथा नारद मोह का विशद वर्णन किया गया। कथा के दौरान भगवान विष्णु की सजीव झांकी ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया तो सुमधुर कर्णप्रिय संगीत ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही कथा के प्रारंभ में संयोजक जयराम शर्मा के द्वारा सपत्नीक पूजन किया गया। श्रीबूडला बालाजी मंदिर भक्त मण्डल के द्वारा विजेन्द्र सिंह लामोरिया कांट्रेक्टर खेमू की ढाणी के सौजन्य से आयोजित हो रही कथा का समय दोपहर 02 बजे से सायं 5:30 बजे तक का है। कार्यक्रम में सुनील शर्मा पुजारी बृजेन्द्र सिंह राजेश देग, रामकुमार मीणा, हरफूल सेन, बजरंग सिंह शेखावत, बन्ने सिंह, रामरतन शर्मा, राजेन्द्र सिंह लाम्बा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!