झुंझुनूं: जिले में एक कार्यक्रम में पधारे पूर्व आईजी हरिप्रसाद शर्मा का कई ब्राह्मण संगठनों ने सम्मान किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला, विप्र सेना के प्रदेश प्रमुख उपाध्यक्ष महेश जी व जिलाध्यक्ष गुलज़ारी लाल शर्मा ने हरिप्रसाद शर्मा को माला, साफा व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जगदीश शर्मा पिलानी, रामचन्द्र पाटोदा, पुजारी सेवक महासंघ (रजि) के जिलाध्यक्ष विनोद पुजारी, कवि राजेश जुगाड़, मनोज व्यास, सुरेन्द्र शर्मा, बालमुकुंद शर्मा, विवेक शर्मा, युवा नेता गगन शर्मा व चंदू शर्मा आदि उपस्थित थे।
3/related/default