चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कलियुग में हनुमान जी का ध्यान सभी प्रकार की मनोकामना पूर्ण करने वाला एवं सभी संकटो को दूर करने वाला है। मंगलवार एवं शनिवार हनुमान जी के प्रिय वार है। उक्त कथन वाणी भूषण प्रभुशरण तिवाड़ी ने सेहिकलां के शिवालय मंदिर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में मे पांचवे दिवस रूद्र अवतार के प्रसंग के अवसर पर कहे। कथा मे भगवान शिव के अनेक अवतारों की कथा सुनाई गयी। कथा से पूर्व यजमान अशोक शर्मा पुत्र सुलतान शर्मा द्वारा सपत्नीक शिवपुराण एवं कथा व्यास का पूजन किया गया। कथा मे सजाई गयी रुद्रावतार हनुमान जी की सजीव झाकी एवं मोहक भजनों की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर डॉ. जगदीश शर्मा, श्रीचंद पुनिया पूर्व सरपंच, जगदीश बड़सरा, गजानंद शर्मा, बिहारी लाल शर्मा, नन्दलाल स्वामी, शिवलाल शर्मा, हजारीलाल शर्मा, अरुण शर्मा, संदीप शर्मा, पवन शर्मा, बुद्धिधर कुलहरी, बाबूलाल शर्मा, राकेश पूनिया, रवि वर्मा, जितेंद्र जांगीड, संतोष सिंह शेखावत, मनोज नायक, रत्तीराम महरिया, कैलाश शर्मा, दीनदयाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष मौजूद रहे।
कलियुग में हनुमान जी का ध्यान सभी प्रकार की मनोकामना पूर्ण करने वाला: तिवाड़ी
By -
July 29, 2025
0
Tags: