नई दिल्ली (श्रीराम इंदौरिया): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुक्रवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राठौड़ ने इस अवसर पर सिंह के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके साथ ही राठौड़ ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय ताई राहटकर से भी नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। राठौड़ ने पार्टी संगठन और महिला सशक्तिकरण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि संगठन की मजबूती एवं महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य भाजपा पूरी सक्रियता से प्रयास कर रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर से की शिष्टाचार भेंट
By -
July 11, 2025
0
Tags: