नीतू वर्मा बनीं महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव: कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बुहाना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव नियुक्त होने के बाद बुहाना की उप प्रधान नीतू वर्मा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। नीतू वर्मा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, एआईएमसी अध्यक्ष अलका लांबा, राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखविंदर रंधावा, सह प्रभारी चिरंजीव राव, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी, प्रदेश सचिव चौधरी इम्तियाज हुसैन, झुंझुनूं सांसद व पूर्व मंत्री बृजेंद्र ओला, विधायक श्रवण कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा, महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव और समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का तहे दिल से धन्यवाद और साधुवाद किया।
उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने, महिलाओं की आवाज़ बुलंद करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सतत प्रयास करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस परिवार का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग यूं ही बना रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!