निवाई (लालचंद सैनी): दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आचार्य सुन्दरसागर महाराज ससंघ का गाजे बाजे के साथ श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन मंदिर से भव्य मंगल विहार हुआ। जहां शहर में स्थित वर्धमान सर्विस सेन्टर पर आचार्य का सुरेश चन्द व महेन्द्र कुमार भाणजा द्वारा पाद पक्षालन किया। इस दौरान जगह-जगह महाराज का स्वागत सत्कार करने के साथ-साथ आरतियां एवं चरण प्रक्षालन करके अगुवानी की। चातुर्मास कमेठी अध्यक्ष सुनील भाणजा ने बताया कि जैन आचार्य सुन्दर सागर महाराज ससंघ विशाल जुलूस वनस्थली मोड पर स्थित सुशील आरामशीन फेक्ट्री पर पहुंचा। जहां श्रद्धालुओं ने रंगोली सजाकर आचार्यश्री का चरण प्रक्षालन करके अगुवानी की। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह आचार्यश्री ससंघ मंगल विहार करते हुए विज्ञातीर्थ गुंसी में मंगल प्रवेश करेंगे, जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे। इस अवसर पर समाज सेवी सुशील जैन आरामशीन, विष्णु बोहरा, अशोक सिरस, पिंचु संघी, नवरत्न टोंग्या, मनीष झिलाय, चेतन शिवाड, मोहित चंवरिया, रिंकू भाणजा, देवेन्द्र जैन, विमल जौंला, दिनेश गिन्दोडी, नेहरू बडागांव, कजोडमल सेदरिया, नेमीचन्द सिरस, मुकेश जैन, महेन्द्र चंवरिया, राकेश संघी, बंटी कठमाणा, अमित कटारिया सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
3/related/default