निवाई (लालचंद सैनी): राजपूत महासभा के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा व जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह नाथावत का महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष गणेश सिंह राजावत के नेतृत्व में राजपूत समाज द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह नाथावत, रामभंवर सिंह राजावत, राजेंद्र सिंह नाथावत, चरण सिंह चौधरी, विजय मनोहरिया, राकेश शर्मा, योगेश शर्मा व लालाराम शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं द्वारा माला व साफा पहना कर स्वागत सम्मान किया गया।
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान व कार्यकारिणी का राजपूत समाज ने किया सम्मान
By -
July 01, 2025
0
Tags: