वार्ड नंबर 24 में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त: निकासी व्यवस्था फेल

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 में स्थित विद्या निकेतन स्कूल रोड पर बारिश के बाद जलभराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है। हर बारिश के बाद यहां सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे आमजन को आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की समय पर सफाई नहीं होने और कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। परिणामस्वरूप हल्की से मध्यम बारिश के बाद भी सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद प्रशासन से जल्द समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि हर बारिश में यही हालात बनते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!