झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लायन्स क्लब झुंझुनूं द्वारा 18 जुलाई को प्रातः 8 बजे शहीद हवलदार मेजर पीरू सिंह की 77वीं पुण्यतिथि पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि कार्यक्रम पीरु सिंह सर्किल स्थित पीरुसिंह स्मारक पर आयोजित किया जावेगा। जानकारी देते हुए लायन्स क्लब झुंझुनूं के अध्यक्ष लॉ.डॉ.देवेन्द्र सिंह शेखावत, सचिव लॉ.गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष लॉ.भागीरथ जांगिड् व कार्यक्रम संयोजक लॉयन डॉ.उमेद सिंह शेखावत ने बताया कि 18 जुलाई, शुक्रवार प्रातः 8 बजे आयोजित कार्यक्रम में शहीद हवलदार मेजर पीरू सिंह को दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजली अर्पित कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी जावेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारने के लिए जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, यातायात प्रभारी, थाना अधिकारी कोतवाली झुंझुनूं एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड सहित अन्य अधिकारियों को लायन्स क्लब झुंझुनूं की और से आमंत्रित किया गया है। आमंत्रित अतिथि गण की गरिमामय उपस्थिती में आयोजित कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों एवं लायन्स क्लब झुंझुनूं के सदस्यों के सानिध्य में शहीद हवलदार मेजर पीरू सिंह को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी जावेगी।
कार्यक्रम के प्रायोजक व संयोजक लॉ.डॉ.उम्मेद सिंह शेखावत के संयोजक्तव में कार्यक्रम के पश्चात प्रातः 9 बजे शहीद पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं स्टेशनरी जिसमें कापी, पेन, पेंसिल एवं रबड् इत्यादि का वितरण किया जायेगा। लॉयन्स क्लब झुंझुनूं के तत्वावधान में प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम के संयोजक लॉ.उमेद सिंह ने बताया कि पीरु सिंह स्मारक पर साफ सफाई का कार्य करवाया गया है। क्लब पीआरओ लॉ.अशोक सोनी ने बताया कि लॉयन्स क्लब द्वारा विगत 28 वर्षों से मेजर पीरू सिंह की 18 जुलाई पुण्यतिथि पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जाता रहा है।