निवाई (लालचंद सैनी): भगत सिंह कॉलोनी मे शहर कांग्रेस कमेठी के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त शहर अध्यक्ष एडवोकेट सतीश शर्मा को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष एडवोकेट सतीश शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उन सभी जिम्मेदारियों को सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का सच्चा सिपाही है। हर कार्यकर्ता पार्टी के हित में नि:स्वार्थ भावना के साथ कार्य करें। इस दौरान कैलाश नारायण बैरवा, आरिफ कुरेशी, पूर्व पार्षद प्रवीण पंवार, प्रदीप बैरवा, आसिफ मंसूरी, सलमान, पुष्पेंद्र बैरवा, रंजीत बैरवा व महेंद्र कुमार घोमल सहित कई कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया।
कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का सच्चा सिपाही है: सतीश शर्मा
By -
June 17, 2025
0
Tags: