भाजपा संकल्प से सिद्धि तक अभियान का हुआ शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): मोदी सरकार के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा संकल्प से सिद्धि तक अभियान को लेकर विधायक रामसहाय वर्मा के सानिध्य में भाजपा नटवाडा मंडल की बैठक आयोजित हुई। जिसमें विधायक रामसहाय वर्मा, मंडल अध्यक्ष बद्रीविजय व पूर्व प्रधान ममता जाट द्वारा मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक अभियान का दीप प्रज्जवलित करके शुभारंभ किया। विधायक रामसहाय वर्मा ने केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के साथ कई अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किए गए है। विधायक वर्मा ने बताया कि उक्त वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिलाओ के हित में कार्य करते हुए देश को दुनिया में अग्रणी स्थान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो संकल्प किया, उसे पूरा करके दिखाने का काम किया है। अध्यक्ष बद्री विजय नटवाडा ने केन्द्र सरकार की 11 वर्ष की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ममता जाट ने कार्यकताओं को केन्द्र सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री नारायण यादव, आशाराम डोई, अमरसिंह बस्सी, जगराम मीणा, रामसहाय मीणा, शिवदयाल जागिड, धर्मचन्द चौधरी, मुकेश वर्मा, हरिशंकर जाट, नन्दसिह, लक्ष्मीनारायण, दिनेश मीणा, कजोडमल शर्मा, रामदयाल गुर्जर, बजरंग लाल व दिनेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!