झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लायंस क्लब झुंझुनू एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में तुलसी लगे गमलों का वितरण श्रीमती गिन्नी देवी राधा वल्लभ जी खेतान ट्रस्ट के सौजन्य से शुक्रवार प्रातः 11 बजे कमल गॉर्डन एवं आसपास के एरिया में किया गया। जानकारी देते हुए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर डी.एन.तुलस्यान ने बताया कि इस अवसर पर तुलसी लगे गमलों का वितरण आनन्द अग्रवाल सहित अन्य जन की उपस्थिति में किया गया। विदित है कि तुलसी लगे गमलों का पिछले कई वर्षों से लगातार वितरण किया जा रहा है एवं शहर की चुनिन्दा विभिन्न एरिया एवं विभिन्न कांप्लेक्सो में वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन्हें भी तुलसी लगे गमला लगा लेना हो चुना का चौक रानी सती रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस पर आकर ले सकता है।
श्रीमती गिन्नी देवी राधा वल्लभ जी खेतान ट्रस्ट के सौजन्य से तुलसी लगे गमलों का वितरण किया
By -
June 27, 2025
0
Tags: