झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): किसी भी समाज में युवा वर्ग उसकी रीढ़ होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विप्र सेना प्रदेश संयोजक सुनील तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया के निर्देशानुसार विप्र सेना जिला अध्यक्ष गुलझारी लाल शर्मा के आदेशानुसार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुप गुड्डू पुरोहित युवा टीम का विस्तार किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुजारी सेवक महासंघ रजिं के जिलाध्यक्ष बिनोद पुजारी व विशिष्ट अतिथि गणेश मंदिर के महंत श्री रामवतार थे। बसावतिया ने बताया कि कार्यकारिणी में राजीव पांडे मंत्री, उतम पांडे, एडवोकेट अंकित जोशी व राहुल शर्मा उपाध्यक्ष व सज्जन हिसारिया को संगठन महामंत्री बनाया गया। कार्यक्रम से पहले विप्र समाज के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय विनोद कुमार हिसारिया को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा ढाणीवाला, बालमुकुंद शर्मा, लीलाधर पुरोहित, विनोद शर्मा, मुकेश शर्मा, श्याम सुंदर लाल पुरिया, विजेन्द्र शर्मा आदि गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।
3/related/default