झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने झुंझुनूं जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला कलेक्टर रामावतार मीणा का साफा व फूल माला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि बीस सूत्री कार्यक्रम में झुंझुनूं जिले को राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला कलेक्टर का स्वागत सम्मान किया गया। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने जाट महासंघ के पदाधिकारियों को 21 पेड़-पौधे भेंटकर पर्यावरण दिवस पर एक महीने लगातार पर्यावरण पखवाड़ा चलाने का सुझाव दिया। जिस पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा 11 हजार पेड़-पौधे लगाने का आव्हान किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश सचिव रामकुमार झाझड़िया, जिला महामंत्री कंवरपाल बलवदा, जिला संयोजक संतोष चौधरी, जिला सचिव सत्यनारायण पूनियां, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां, सुलताना प्रभारी विजेंद्र धनखड़, पिलानी प्रभारी अत्तर सिंह काजला, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रकला चौधरी, महिला मोर्चा प्रभारी संतोष तेतरवाल, महासचिव रितू चौधरी, सचिव विमला नूनिया, मुकेश देवी, कमल पूनियां, दिनेश कुमार, लिक्ष्मण पूनियां ने जिला कलेक्टर रामावतार मीणा का स्वागत कर 11 हजार पेड़-पौधे लगाने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ ने जिला कलेक्टर के सुझाव पर 11 हजार पेड़-पौधे लगाने का किया आव्हान
By -
June 08, 2025
0
Tags: