दान देने से धन कभी नहीं घटता है: संत भरत महाराज

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुन्झुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ग्राम शिमला होली चौक में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे रोज रूकमणि विवाह कंश वध की झांकी सजाई गई। कथा वाचक संत भरत महाराज ने रूकमणि व कंश के जीवन चरित्र पर अनेक कथाएं सुनाई तथा कहा कि अगर मनुष्य याचक को दान देता है तो उसका धन कभी भी नहीं घटता है, इसलिए मनुष्य को हमेशा दान देना चाहिए। मनुष्य अगर सच्चे मन से दान देता है तो भगवान उसको कई गुणा देता है। कथा प्रतिदिन 11 बजे से 3 बजे तक होती है, जिसमें ग्राम की सैकड़ो महिलाएं प्रतिदिन भाग लेती हैं। इस अवसर पर कंवर सिंह यादव, देशराज प्रजापत, सत्यनारायण शर्मा, नाथूलाल, कृष्ण कुमार शर्मा, बनवारी लाल, शीशराम यादव, राजेंद्र यादव,  शंभूदयाल शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!