झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ग्रामीण प्रतिभा तलाश टीम संयोजक पवन आलड़िया ने बताया की झुंझुनू के निकटवर्ती ग्राम हेजमपुरा की लाड़ली अनिष्का ने नीट 2025 में ऑल इंडिया रैंक 7016 और एससी कैटेगरी में 161 रैंक और 564 अंक प्राप्त करके बड़ी उपलब्धि हासिल की। अनिष्का ने 12वीं के साथ प्रथम प्रयास में ही यह सफलता हासिल की। इस बार 12वीं के परीक्षा में 97.20% अंक प्राप्त किए थे। इस अवसर पर उसने कहा कि कठिन मेहनत और निरंतर प्रयास से बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है, अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा और माता पिता को दिया, साथ ही महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाने वाली माता सावित्री बाई फुले और बाबा साहब को अपना आदर्श मानती हैं। अनिष्का के पिता प्रमोद कुमार शिक्षक और माता सुमित्रा देवी गृहणी है। उनकी बड़ी बहन कोमल का भी गत वर्ष नीट 2024 में चयन हुआ था, जो उदयपुर से एमबीबीएस कर रही है। ग्रामीण प्रतिभा तलाश और करियर सेमिनार संस्थान के संयोजक पवन आलड़िया और भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा ने अनिष्का की इस उपलब्धि पर हेजमपूरा में उनके गांव जाकर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर, प्रशस्ति पत्र भेंट किया और मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया तथा कहा ये हमारी ग्रामीण प्रतिभाए है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी ऊंचे मुकाम हासिल कर रही हैं। इस दौरान उनके दादा लीलाधर, पिता प्रमोद कुमार, माता सुमित्रा देवी, सोनू, प्रियंका, रिशब, गर्वित आदि मौजूद रहे।
हेजमपुरा की बेटी बनेगी डॉक्टर: ग्रामीण प्रतिभा तलाश और करियर सेमिनार की टीम ने घर जाकर किया अभिनंदन
By -
June 16, 2025
0
Tags: