झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गौड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक मुकुंद गढ़ के मुख्य बाजार स्थित मोरारका हवेली में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष पवन शर्मा देरवाला, संरक्षक कांति प्रसाद ढंड, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा अलसीसर, महामंत्री शिवचरण पुरोहित, उपाध्यक्ष योगेश चौमाल, कोषाध्यक्ष एडवोकेट नीरज शर्मा, मंत्री सुरेंद्र शर्मा प्रिंसिपल, जिला कार्यकारिणी के शिक्षाविद विकाश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा भीमसर, रामावतार शर्मा की उपस्थिति में राजाराम सुरोलिया शिक्षाविद द्वारा गौड़ ब्राह्मण महासभा मुकुंदगढ़ तहसील के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व पार्षद महेश शर्मा, बलरिया का नाम प्रस्तावित किया, जिसका उपस्थित सभी विप्रजनों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। अध्यक्ष पवन शर्मा देरवाला ने महेश शर्मा बलरिया को नियुक्ति पत्र प्रदान किया तथा समाज के जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
3/related/default