बानसूर (रमाकान्त शर्मा): कस्बे के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटपूतली बहरोड़ जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को शुक्रवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को दोबारा शुरू करने की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ता राजेश बागड़ी ने कहा-भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह आमजन के साथ अन्याय है। कांग्रेस सरकार ने राज्य के लोगों के इलाज के लिए चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की थी। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इस योजना को बंद कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि योजना को फिर से शुरू किया जाए। इससे लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल सकेगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पुनः शुरू करने की मांग, जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
By -
June 06, 2025
0
Tags: