भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया के प्रयासों से बड़ी उपलब्धि

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया के निरंतर प्रयासों से पिलानी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को सशक्त बनाने हेतु 394.76 लाख रुपये की बजट स्वीकृति प्राप्त हुई है। दहिया ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का हृदय से आभार व्यक्त किया है। यह बजट स्वीकृति पिलानी क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगी एवं विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगी। पिलानी विधानसभा क्षेत्र के 27 राजकीय विद्यालयों में शैक्षणिक भवन (ACR) निर्माण के लिए कुल ₹394.76 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

*प्राप्त धनराशि और लाभान्वित विद्यालयों की सूची इस प्रकार है*

महात्मा गांधी मालियों की बगीची चिड़ावा में 13.64 लाख रुपए नया कमरा, पीएमश्री राजकला बालिका विद्यालय चिड़ावा में 13.64 लाख नया कमरा, महात्मा गांधी ओजटू चिड़ावा में 13.64 लाख नया कमरा, राउमावि नारी में 13.64 लाख रुपए नया कमरा, राउमावि अरडावता में 13.64 लाख रुपए नया कमरा, शहीद सूबेदार निहाल सिंह राउमावि नूनिया गोठड़ा में 13.64 लाख रुपए नया कमरा, पिलानी विधानसभा की राबाउमावि धत्तरवाला में 13.64 लाख रुपए नया कमरा, राउमावि बदनगढ़ में 13.64 लाख रुपए नया कमरा, शहीद ओमवीर सिंह राउमावि हमीनपुर 13.64 लाख रुपए नया कमरा, राउप्रावि हनुमंतपुरा में 10.13 लाख रुपए नया कमरा, राउप्रावि पाथड़िया में 10.13 लाख रुपए नया कमरा, शहीद सत्यवीर सिंह राउमावि घंडावा में 13.64 लाख रुपए नया कमरा, राउमावि लाड़ूंदा में 13.64 लाख रुपए नया कमरा, पिलानी विधानसभा की राउमावि झेरली में 13.64 लाख नया कमरा, राउमावि दुदवा में 13.64 लाख रुपए नया कमरा, राउमावि सुजडोला में 13.64 लाख नया कमरा, राउमावि पीपली में 13.64 लाख रुपए नया कमरा, डूलानिया महात्मा गांधी में 13.64 लाख रुपए नया कमरा, राबाउमावि ढंढारिया में 13.64 लाख रुपए नया कमरा राउमावि बेरी में 13.64 लाख रुपए नया कमरा, राउमावि जखोड़ा में 13.64 लाख रुपए नया कमरा, राबाउप्रावि मनफरा में 10.13 लाख रुपए नव कमरा, राउप्रावि बिजौली में 10.13 लाख रुपए एक नया कमरा, राउमावि अडूका में 27.28 लाख रुपए 2 नये कमरे राउप्रावि बास कल्याणा में 20.26 लाख रुपए 2 नव कमरे, सेठ हरनारायण दास काजड़िया राउमावि काजड़ा में 27.28 लाख रुपए 2 नव कमरे, राप्रावि बुडानिया का बास में 20.26 लाख रुपए 2 नव कमरे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!