झुंझुनू में विश्व पर्यावरण दिवस पर मातृशक्ति का अभिनव संकल्प, खेजड़ी को बांधा रक्षा सूत्र

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झुंझुनू जिला पर्यावरण सुधार समिति द्वारा हमीरी रोड स्थित कृष्ण गेस्ट हाउस में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मातृशक्ति महिलाओं द्वारा राज्य वृक्ष खेजड़ी को रक्षा सूत्र बांधकर और माल्यार्पण कर की गई, जो पर्यावरण संरक्षण की एक प्रेरणादायक पहल रही। इस अवसर पर पीपल, जामुन, संतरा व खजूर के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर वातावरण को पावन बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट (नोटरी पब्लिक) अंजू शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता उमाशंकर मेहमीया उपस्थित रहे।विशेष अतिथि पीतम गोदारा (सेवानिवृत्त शिक्षक) एवं मान महेंद्र सिंह भाटी (सेवानिवृत्त SOC, स्काउट गाइड) रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा मीडिया प्रभारी बसंत बालन थे।इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष पवन पुजारी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पर्यावरण शुद्धि, जलवायु परिवर्तन और प्रकृति संरक्षण पर विचार व्यक्त किए। सभी ने एक स्वर में वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता बताई। संस्था के सचिव राजेश अग्रवाल ने अपने तेजस्वी संबोधन में वन विभाग पर भयंकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा,"पर्यावरण की रक्षा वन विभाग के भरोसे नहीं हो सकती। इसके लिए आम नागरिक को जागरूक होकर संघर्ष करना होगा। सिर्फ पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि पेड़ों की कटाई को रोकना भी उतना ही जरूरी है।" उन्होंने प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली अपनाने पर भी जोर दिया और वैश्विक जलवायु संकट को रोकने में जनभागीदारी को आवश्यक बताया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक भाग में श्रीमती भंवरी देवी, सियाराम शर्मा, साक्षी शर्मा, बबीता देवी, दीपिका शर्मा, मोनिका अनूप सैनी, संजय एवं जाकिर अली अब्बासी ने पर्यावरण संरक्षण पर भावपूर्ण गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!