निवाई (लालचंद सैनी): पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला सचिव दशरथ सिंह नोहटा ने सिविल लाइन स्थित उनके निवास पर शिष्टाचार भेंटकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है। कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी पंचायतराज व निकाय चुनाव में सामुहिक नेतृत्व एवं एकजुटता के साथ कांग्रेस के उम्मीद्ववारों को जीताएं। उन्होंने कहा कि मुझे जनता पर पूर्ण विश्वास है कि इस बार जनता हमें उम्मीद से अधिक समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस के कार्यों में विश्वास रखती है। इस दौरान जयपुर ग्रामीण यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बंशीधर सैनी व पंचायत राज संगठन कांग्रेस के जिला सचिव सुरज्ञान जाट सहित कई कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
3/related/default