भाजपा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी का चिड़ावा में भव्य स्वागत: कार्यकर्ताओं में उत्साह

AYUSH ANTIMA
By -
0

चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त झुंझुनूं जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी के सम्मान में चिड़ावा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अत्यंत उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ने किया। इस दौरान पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, पूर्व पार्षद मधु शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा शर्मा, ख्याति केडिया, नगर उपाध्यक्ष पवन शर्मा नवहाल, रामचंद शर्मा, नगर मंत्री राजेश वर्मा, अमित सैनी गोलू, गोरक्षक डीके योगी, पार्षद गंगाधर सैनी, रामनिवास वर्मा, ओबीसी मोर्चा महामंत्री किशोरी लाल, मोंटू वर्मा, मन्नालाल वर्मा, जगमोहन, चरण सिंह पूनिया और ओबीसी जिला उपाध्यक्ष संतोष सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने हर्षिनी कुल्हरी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि उनके नेतृत्व में झुंझुनूं जिले में भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनेगा। वक्ताओं ने कुल्हरी के नेतृत्व को ऊर्जा, संगठनात्मक अनुशासन और समर्पण का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के दौरान नगर के प्रमुख विकास संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा की गई। साथ ही पार्टी की आगामी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यकर्ताओं ने जिले में पार्टी को और अधिक मजबूती देने का संकल्प लिया समारोह का समापन पारस्परिक संवाद, संगठनात्मक एकजुटता और जिले में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी को शुभकामनाएं दीं और पार्टी के प्रति निष्ठा दोहराई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!