कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): कस्बे के आदर्श नगर ढ़ाणी दीपावली स्थित शिव मंदिर में रविवार 08 जून को सैनी विकास संगठन संस्था (रजि.) के तत्वाधान में माता सावित्री बाई फूले सर्वसमाज महिला उत्थान समिति द्वारा नि:शुल्क सिलाई, ब्यूटी पार्लर व मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना के मुख्य आतिथ्य में उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कसाना ने कहा कि मातृ शक्ति की देश व समाज में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिये यह प्रशिक्षण बेहद उपयोगी सिद्ध होगा, जो महिला स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता में मील का पत्थर साबित होगा। महिलायें प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी आय का साधन बनाने एवं अन्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर सकेंगी। शिक्षाविद् देवीसहाय सैनी ने कहा कि महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर जैसे अनेक हुनर सीखने चाहिये। जिससे आर्थिक स्थिति तो मजबूत होती ही है, साथ ही अपनी दिनचर्या को भी व्यस्त रखा जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बबलू बबेरवाल ने की। इससेे पूर्व अतिथियों ने माता सावित्री बाई फूले की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर अतिथियों का माला व साफा पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सीमा सैनी विराटनगर व गिरिराज प्रसाद गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संचालन वरिष्ठ अध्यापक सुभाष चन्द सैनी ने किया। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष सुनीता सैनी, संतोष सैनी, नीलम सैनी, सुशीला सैनी, प्रशिक्षिका चंद्रकला सैनी, सुरेश सैनी, रामचंद्र सैनी, रामसिंह सैनी, संतोष सैनी, ख्यालीराम सैनी, सीताराम पार्षद, कैलाश चंद सैनी, महेश पत्रकार, आनंद सैनी, संजय दहिया, रामरतन सैनी समेत अन्य मौजूद रहे।
*शिविर को लेकर किया प्रचार-प्रसार*
सैनी विकास संगठन संस्था (रजि.) के तत्वाधान में माता सावित्री बाई फूले सर्वसमाज महिला उत्थान समिति द्वारा महिलाओं के लिये नि:शुल्क सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर को लेकर शनिवार को विभिन्न जगह प्रचार-प्रसार किया गया। इस मौके पर कोटपूतली के वार्डो व गांव-गांव, ढ़ाणी-ढ़ाणी जाकर प्रचार-प्रसार कर महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता सैनी, नीलम सैनी, प्रशिक्षिका चंद्रकला सैनी, सीमा सैनी, संतोष सैनी, किरण सैनी, पूजा सैनी, गुंजन सैनी, साक्षी सैनी, मीनू सैनी आदि मौजूद रही।