डूंगरपुर (मनोज शर्मा): श्री एकलिंगनाथ महादेव काली कल्याण धाम कुराड़िया मेडी सेमारी धाम के ठा.सा. गोवर्धन सिंह शक्तावत के द्वारा श्री कृष्णा कल्याण मुख्य धाम रंदेला में प्रसादी के निमंत्रण पर अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के संत महंत गादीपति भक्तगण उनके निमंत्रण को स्वीकार करते हुए श्री कृष्णा कल्याण मुख्य धाम रंदेला सलूम्बर में उपस्थित हुए। जहाँ रंदेला मुख्य धाम के पीठाधीश्वर महंत शम्भूसिंह राठौड़, गातोड़ जी मुख्य धाम वीरपुरा के पीठाधीश्वर महंत मोहन लाल शर्मा एवं अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत महेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में सभी संतो महंतो की उपस्थिति में महंत हर्षवर्धन सिंह शक्तावत की गेमर पूजा कर मर्यादा करवाई गई। गेमर पूजा, आरती और भोग धराने के बाद सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। जिस पर सभी संतो महंतो ने महंत हर्षवर्धन सिंह को साफा पहनाकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के महंत कचरु लाल पटेल भैहणा, महंत महेंद्र सिंह राठौड़ रंदेला, महंत भारत सिंह बांसवाड़ा, महंत सुरेश जानी बांसवाड़ा, महंत संतोष सिंह गहलोत झाबुआ मध्यप्रदेश, महंत देवी सिंह बनकोड़ा, महंत विष्णु शर्मा चितोड़, महंत भरत आहारी डोला, महंत भैरव सिंह राठौड़ स्वरूपगढ़, महंत मनोज रावल देवसोमनाथ, महंत कल्याण सिंह जावद, महंत धूमकेश सिंह खोडम्बा गुजरात सहित कई राज्यों के संत महंत कोतवाल गादीपति भक्तगण उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय का प्रसादी कार्यक्रम मुख्य धाम रंदेला में सम्पन्न
By -
June 10, 2025
0
Tags: