आपातकाल में कांग्रेस ने संविधान की हत्या की: गजेंद्र सिंह शेखावत

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आपातकाल की 50वीं बरसी पर बगड़ रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय राजघराना रिजॉर्ट में भाजपा द्वारा काला दिवस पर जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में कांग्रेस ने आपातकाल लागू करके देश के नागरिकों के साथ घोर अन्याय किया। सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को पकड़ पकड़ कर जेल में डाल दिया गया व अनेकों यातनाएं दी गई। शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान संविधान की हत्या कर लोगो पर बर्बरता पूर्ण कार्यवाही की। जब देश में पुनः चुनाव हुए तो दमनकर्ताओं की बुरी तरह हार हुई और वापस लोकतंत्र की बहाली हुई। उस समय जिन लोगों ने कड़ी यातनाएं सही, वे सब नमन करने योग्य हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती हर्षिनी कुल्हरी ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम संयोजक विष्णु कांत रूंथला ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि आपातकाल में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण अत्याचारों की कोई सीमा नहीं थी। देश के नागरिकों के अधिकारों के साथ पत्रकारों की स्वतंत्रता भी छीन ली गई थी। स्थानीय विधायक राजेंद्र भांबू ने लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा किए गए अन्याय की मैं घोर भर्त्सना करता हूं, जिन्होंने अपनी स्वार्थ पूर्ति हेतु सभी देशवासियों के मूल अधिकारों का हनन किया। देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर ने भी आपातकाल के विषय में विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। इनके अलावा नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल एव कार्यक्रम संभाग प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव भी अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम का धन्यवाद भाजपा जिला प्रवक्ता एवं नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा ने दिया जबकि संचालन जिला महामंत्री सरजीत चौधरी एवं योगेन्द्र मिश्रा ने किया।
जिलाध्यक्ष हर्षिणी कुलहरी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का साफा, दुपट्टा पहना पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया। पूर्व सांसद नरेंद्र खींचड़ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। सभी मंचस्थ अतिथियों के साथ पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, सुभाष पूनिया, रणवीर सिंह गुढ़ा, जेपी चंदेलिया, ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया ने बड़ी माला पहनाकर शेखावत का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ मंचस्थ अतिथियों ने इमरजेंसी डायरीज पुस्तक का विमोचन भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रताप सिंह शेखावत, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पुनिया, प्रधान रोहिताश्व धांगड़, बलवान सिंह, उप जिला प्रमुख सतवीर गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, राजीव सिंह शेखावत, सुभाष शर्मा चिड़ावा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा लोटिया, कुबेर सिंह शेखावत, जिला महामंत्री राजेश दहिया, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, रामनिरंजन पुरोहित, राकेश शर्मा, शेर सिंह निर्बाण, सुनील लांबा, जिला मंत्री महेंद्र चंदवा, रिसाल कवर, सुनीता स्वामी, मंजू सैनी, महावीर ढाका, सोशियल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, चेयरमैन गोविंद सिंह राठौड़, सेवाराम गुप्ता, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष सरोज श्योरान, किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र भाटिया, अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप मीणा, ममता शर्मा, मंजू चौहान, भंवरी शेखावत, अरुणा सिहाग, सुधा पंवार, विमला चौधरी, कुसुमलता राणासरिया, महेश बसावटिया, नगर महामंत्री विजेंद्र हतवाल, नगर उपाध्यक्ष जगदीश गोस्वामी, रामनिवास सैनी, ताराचंद सैनी, दिलीप सैनी, सुमेर कड़वासरा, नरेंद्र शर्मा, प्रमोद जानू, संजय पारीक, कुलदीप पुनिया, इंद्राज सैनी, एडवोकेट हनुमान सिंह महला, गुलझारी लाल शर्मा, सौरभ पुरोहित, दीपक स्वामी, ख्यालीराम कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!