झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा द्वारा पीरू सिह सर्किल स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में आपातकाल 25 जून की बरसी को काला दिवस के रूप में मनाया गया। आपातकाल पर आयोजित संगोष्ठी बैठक की अध्यक्षता नगर मण्डल अध्यक्ष कमलकान्त शर्मा ने की जबकि मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती हर्षिणी कुलहरी रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पूर्व ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया, भाजपा युवा नेता बबलू चौधरी, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला मंत्री मंजू सैनी, महावीर ढाका व पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल रहे। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा ज़िलाध्यक्ष हर्षिणी कुलहरी ने कहा कि भारत के लोग आपातकाल के दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाते हैं।आपातकाल लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है, जिसमे देश के प्रत्येक नागरिकों के साथ पत्रकारों की स्वतंत्रता को भी बेड़ियां पहनाने का कार्य किया गया। आपातकाल इंदिरा गांधी द्वारा अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए लगाया गया था, जिसके दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए थे, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई थी और राजनीतिक विरोधियों को गिरफ्तार किया गया था। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद समय था। भाजपा नेता निशित बबलू चौधरी ने कहा कि आपातकाल में पांच जून की रात से ही देश में विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारियां शुरू हो गई थीं। अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, जयप्रकाश नारायण जैसे बड़े नेताओं को जेल भेज दिया गया।बबलू चौधरी ने कहा कि मेरे पिता भी 19 महीने जेल में रहे। उन्होंने कांग्रेस के द्वारा दी गई अनेक प्रताड़नाएं सही। पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा करना और उन आदर्शों को बनाए रखना, जिनके लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। यह हमारा कर्तव्य है। यह उनका सामूहिक संघर्ष ही था, जिसके चलते तत्कालीन कांग्रेस सरकार को लोकतंत्र बहाल करना पड़ा और नए चुनाव कराने पड़े, जिसमें वे बुरी तरह हार गए।इनके अलावा भाजपा जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, कार्यक्रम के जिला सह संयोजक संजय मोरवाल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा आपातकाल की पीड़ाओ के प्रत्यक्षदर्शी व मिशा बंदियों के लिए सहयोग में उपस्थित रहे। एडवोकेट हनुमान सिंह महला का दुपट्टा पहनाकर स्वागत भी किया गया। धन्यवाद नगर महामंत्री रवि लाम्बा ने दिया। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री राजेश बाबल, सोशियल मीडिया जिला संयोजक चन्द्र प्रकाश शुक्ला, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादरमल स्वामी, नगर महामंत्री विजेंद्र हटवाल, दलीप सैनी, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, विकास पुरोहित, ताराचंद सैनी, भंवरी शेखावत, कोषाध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल, नगर मंत्री सुशील सिकलीगर, मुरारी सैनी, गोपाल सिह शेखावत, पंचायत समिति सदस्य दिनेश सैनी कायस्थपुरा, श्रीराम सैनी, राजेन्द्र ठठेरा, बबलू ठठेरा, मंजू चौहान, ममता शर्मा, सुधा पंवार, सावित्री सैनी, अरुणा सिहाग, विमला चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोंटी गजराज, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष खलील सिलावट, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दीपक स्वामी, एडवोकेट हनुमान सिंह महला, ख्यालीराम कुमावत, सुमेर कड़वासरा, उमाशंकर महमिया, महेश बसावतिया, रामचंद्र पाटोदा, अनिल जोशी, महेन्द्र सोनी, पार्षद संजय पारीक, अशोक प्रजापति, विनोद जांगिड़, कुलदीप पुनिया, हरिकिशन शुक्ला, जय प्रकाश चौधरी, शिव कुमार जेवरिया, विनोद नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
आपातकाल लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है: हर्षिनी कुलहरी
By -
June 25, 2025
0
Tags: