नगर पालिका में नहीं हुए कोई विकास के बडे कार्य

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): स्थानीय पटेल फार्म हाउस पर शनिवार को पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा की अध्यक्षता में ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार कोई नया व बडा कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के डेढ वर्ष पूर्ण होने के बाद भी आज भी कांग्रेस सरकार की योजनाओं के कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे है। उन्होंने बताया कि निवर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा निवाई क्षेत्र में राजकीय कन्या कॉलेज निवाई, दतवास व पीपलू, चैनपुरा व झिलाय रोड फाटक के ऑव ब्रिज, कृषि कॉलेज, आईटीआई कॉलेज सहित कई विकास कार्य आज भी संचालित है। पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायतराज एवं निकाय के चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट सतीश शर्मा ने कहा कि नगर पालिका द्वारा शहर में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए है। विकस कार्यो के टेण्डर हुए है उनके कार्य भी शुरू नहीं हुए है, जिससे शहरवासियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। कार्यक्रम का संचालन पवन सांवलिया ने किया। इस अवसर पर बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट शंकर लाल चौधरी, शहर अध्यक्ष सतीश शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा, पारस पहाडी, सीताराम शर्मा अलियाबाद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, पप्पूलाल मीणा, प्रदीप पारीक, प्रवीण माणू, पार्षद विजय शर्मा, दुर्गालाल सैनी, राजेश चौधरी गुरूजी, शिवराज करीरिया, पुखराज गुर्जर, राजेश भटट, सियाराम शर्मा, त्रिलोक चन्द तिवाडी, रामअवतार सैनी, उम्मेद सिंह कसाणा, रामप्रसाद परिडवाल एवं रामफूल डॉक्टर सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता जन प्रतिनिधि, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!