सांसद मंजू शर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ रामगढ़ बांध में किया श्रमदान

AYUSH ANTIMA
By -
0




जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रविवार को सांसद मंजू शर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामगढ बांध पर श्रमदान किया। इस दोरान सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि रामगढ बांध जल्द ही लबालब होगा। हमारी केन्द्र और राज्य दोनों सरकारों का पूरा ध्यान इस पर केन्द्रित है। जयपुर का पिकनिक स्पॉट रहा यह बांध जल्द ही अपनी पुरानी अवस्था मे आएगा और सब लोग यहां फिर से पिकनिक मनाने आएंगे। सांसद मंजू शर्मा ने बताया कि रामगढ बांध से जयपुर के लोगों को लगाव है, वे श्रमदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने ईसरदा बांध से रामगढ़ बांध में पानी लाने के लिए रामजल सेतु परियोजना बनाई है, जिसके पूरा होने पर यह बांध फिर से पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा।
सांसद मंजू शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के आह्वान पर प्रदेशभर में जलस्रोतों के संरक्षण एवम सफाई के लिए वंदे गंगा जल संरक्षण जनअभियान चल रहा है। इसके तहत जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता आमजन के साथ इस पुण्य कार्य में सहभागी बन रहे हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस अभियान की शुरुआत गंगादशमी को की थी। इस दोरान जनप्रतिनिधियों और आमजन ने रामगंढ बांध में श्रमदान किया गया था।

*लोकसभा में 2 बार उठाया था रामगढ बांध का मुद्दा*

सांसद मंजू शर्मा ने बताया कि उन्होंने लोकसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान इसी साल 19 मार्च और 21 मई को रामगढ बांध का मुद्दा उठाया था। इसके बाद 22 मई को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ चर्चा करके रामगढ को भरने की पुरजोर मांग की थी। 
सांसद मंजू शर्मा के साथ मेयर डॉ.सौम्या गुर्जर, उपमहापौर पुनीत कर्नावट, भाजपा नेता रवि नैयर, चंद्रमोहन बटवाडा, भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल के साथ बडी संख्या में पार्षद, भाजपा नेता और पदाधिकारी रामगढ बांध पहुंचे। वहां विधायक महेन्द्रपाल मीणा ने उनका स्वागत किया और उनके साथ श्रमदान किया।
इस दोरान लोगों ने जगह जगह जयपुर की बेटी मंजू शर्मा का स्वागत किया। कई जगहों पर पुष्पवर्षा की गई और शाल, दुपट्टा व साफे पहनाये गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!