अलवर (ब्यूरो): सोमवार को रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने कस्बे के गुरुद्वारे के सामने दशमेश कॉलोनी में विधायक जनसेवा केन्द्र पर जन सुनवाई की, जिसमें मिलने वाली शिकायतो को ध्यान से सुना और समाधान भी किया गया। यह जन सुनवाई प्रातः 10.30 बजे शुरू हुई। जिसमें बिजली, पानी, सड़के, शिक्षा व अन्य जन समस्याएं जनता के द्वारा लिखित में विधायक के समक्ष आई, जिनमें कई जन समस्याओं का विधायक के द्वारा संबंधित अधिकारियों को फोन पर वार्तालाप कर उनका मौके पर ही समाधान कराया गया। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता अल्पसंख्यक के जिला महामंत्री परमजीत सिंह पुंज, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद सैनी, रामगढ़ भाजपा मंडल मंत्री नीरज शर्मा, दिनेश चौहान, युवा भाजपा नेता सतपाल सिंह सारण, दिनेश यादव सहित इत्यादि बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे। रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा रामगढ़ विधानसभा के लिए 10 करोड रुपए सड़कों के लिए स्वीकृत किए गए, जिनकी प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और रामगढ़ की जनता को सूचित करते हुए बताया कि वह प्रत्येक सप्ताह में दो दिन विधायक सुविधा केंद्र पर बैठेंगे, जिसमें प्रत्येक सप्ताह के सोमवार और बृहस्पतिवार को वह निश्चित रूप से अपने दफ्तर में लोगों की जन समस्याएं सुनेंगे और उनका निस्तारण करेंगे ।
3/related/default