झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एव भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की अनुशंसा पर प्रदेशव्यापी वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के प्रदेश संयोजक मुकेश दाधीच ने भाजपा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया को जिला संयोजक नियुक्त किया है। पूनिया के संयोजन में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अन्तर्गत 5 जून, गुरुवार को गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ होकर 20 जून 2025 तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके तहत गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत रहेंगे तथा प्रभारी सचिव समित शर्मा की अध्यक्षता रहेगी।विश्वंभर पूनिया की नियुक्ति पर भाजपा जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, संजय मोरवाल, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, जय प्रकाश चौधरी, कुलदीप पूनिया, प्रमोद जानू, विजय कुमार सैनी, कपिल सोनी, जगदीश गोस्वामी, रामनिवास सैनी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है ।
3/related/default