झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अनुशासन समिति ने झुंझुनू के भाजपा नेता कृष्ण कुमार जानू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि जानू ने समय-समय पर पार्टी की रीति-नीति और निर्णयों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से टिप्पणियां की हैं, जो पार्टी अनुशासन के खिलाफ है। विशेष रूप से उन्होंने हाल ही में नियुक्त की गई झुंझुनू जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के संबंध में सार्वजनिक टिप्पणी की थी। यह कार्य पार्टी संविधान के अनुसार अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि जानू सात दिनों के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। यदि निर्धारित समय में स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो माना जाएगा कि उन्हें इस आरोप के संबंध में कुछ नहीं कहना है।
भाजपा प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू को अनुशासन समिति का नोटिस: 7 दिन में मांगा जवाब
By -
June 20, 2025
0
Tags: