26 जुलाई को जयपुर में मनाया जायेगा कारगिल विजय दिवस एवं वैश्विक शान्ति सम्मेलन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाईजेशन के संयुक्त तत्वाधान में 26 जुलाई 2025 को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य मे भारतीय सैनिको के सम्मान में राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संरक्षक नेपाल राष्ट्र के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंच के मुख्य सलाहकार डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर ने बताया कि समरसता मंच द्वारा पहली बार कारगिल विजय दिवस, कारगिल युद्ध में लड़ने वाले सैनिको के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है। कारगिल युद्ध में 20000 भारतीय फौज ने अपने सैनिको को आपरेशन विजय में शामिल कर दुश्मन को भारत की प्रतिष्ठा, भारत की शक्ति का परिचय दिया था। इस आपरेशन विजय में 527 सैनिक ने भारत की प्रतिष्ठा, भारत की शक्ति, भारत के पंचशील सिद्धान्तो को वैश्विक स्तर पर बढाने के लिए भारत की प्रतिष्ठा की रक्षा करते हुये अपने प्राणो को आहूत कर देश के लिये शहीद हो गये, भारत की प्रतिष्ठा की रक्षा करने वाले जांबाज शहीदो को समारोह में भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किये जायेगे। समरोह में शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, समाज सेवा के क्षेत्र की बहुमुखी प्रतिभाओ को विजयश्री अवार्ड से सम्मानित कर अभिनन्दन किया जायेगा। समारोह का मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्न उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद् स्थापित हो, भारत को सुरक्षा परिषद् में वीटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले, अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय बनाया जावे। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संस्थापक विश्वरत्न स्व.श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी 25 राष्ट्रो (भारत, नेपाल, भुटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रिया, क्रोएटिया, फिनलैण्ड़, तुनिशियाँ, जर्मनी, ईराक, इजराईल, मैकड़ोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड़, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल ड़ेनिश, श्रीलंका, मालदीव, किर्गिजस्तान, फिलस्तीन, फिजी) का नैतिक समर्थन प्राप्त कर विश्व शान्ति का सन्देश पूरे विश्व तक पहुंचाने पर समारोह में उनको समरसता मंच द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किये जायेगे। कार्यक्रम संयोजक प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि समारोह में प्रतिभाओ का चयन कर्मस्थली से विकास तक अपनी सेवा कार्यो के आधाार पर किया गया है। समारोह का निमन्त्रण कार्यालय द्वारा भिजवाया जा रहा है। भारत सरकार के द्वारा भी हर साल इंडिया गेट अमर जवान ज्योति पर सैनिको को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा जाता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!