कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): निकटवर्ती फूटा जोहड़ा धाम में चल रहे श्रीराम महायज्ञ में आस्था और श्रद्धा का संगम देखने को मिल रहा है। मंगलवार को महायज्ञ के सातवें दिन यज्ञाचार्य दिनेश त्रिवेदी द्वारा वैदिक मन्त्रोंचार के साथ विधिपूर्वक आहुतियां दी गई। आयोजक आचार्य बलराम दास महाराज ने यज्ञ की महिमा पर प्रकाश डालते हुये कहा कि महायज्ञ से जगत का पोषण होता है और वातावरण शुद्ध होता है। वहीं बिदाणी परिवार के सूर्यकान्त मणि, मुकेश बिदाणी द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन कर भक्तों की सेवा की गई।
श्रीराम महायज्ञ का आयोजन जारी: महायज्ञ में अब तक करीब 25 लाख आहुतियां अर्पित
By -
June 03, 2025
0
Tags: