अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की प्रतिभाओ के सहयोग से 11 जोड़ो का सर्व धर्म (निःशुल्क) सामुहिक विवाह सम्मेलन डिग्गी में

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा राष्ट्रव्यापी भावनाओ को आगे बढाने वसुधैव कुटुम्बकम्, ग्लोबल विल्लेज, सत्यम् शिवम् सुन्दरम्, सर्व जन हिताय-सर्व जन सुखाय, सामाजिक समरसता के साथ 11 जोडो का सर्व धर्म (निःशुल्क) सामुहिक विवाह सम्मेलन 04 जुलाई 2025 को राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिर कल्याण जी की प्रसिद्ध भुमि पर होगा। मुख्य सलाहकार डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर ने बताया कि बाबा रामदेव आश्रम के संस्थापक श्री श्री 1008 पोमजी महाराज खन्दरा जिला सिरोही द्वारा प्रारम्भ किये गये अभियान को विश्व रत्न स्व.श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी द्वारा अनवरत चलाया गया था। मंच के प्रेरक सदस्यो व सम्मानित प्रतिभाओ के सहयोग से यह आयोजन किया जायेगा विश्व रत्न स्व.श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी की कार्य-योजना को निरन्तर चलाते हुऐ इस आयोजन को भडल्या नवमी अबुज महुर्त पर रखा गया है। सर्व धर्म सामुहिक विवाह सम्मेलन के कार्यक्रम संयोजक प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम किसी जाती या धर्म को देखकर नहीं बल्कि गरीब तबके की कन्याओ का चयन कर उनको इसमें जोड़ा गया। सर्व धर्म सामुहिक विवाह सम्मेलन में घर गृहस्थी बसाने का सामान उपहार स्वरूप प्रेरक सदस्यो के सहयोग से भेट किया जायेगा। सामुहिक विवाह समिति के अध्यक्ष ने बताया कि वैदिक रिति रिवाजो, विद्वानो, संत महात्माओ के आशीर्वाद से कार्यक्रम संपादित किया जायेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!