भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर निकाली वाहन रैली

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): भगवान परशुराम सेना एवं सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष मीत गौतम व उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद गौतम के नेतृत्व में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान परशुराम के जयकारों से आस-पास का वातावरण गूंजायमान हो उठा। इस दौरान वाहन रैली निकाली गई। जिसमें समाज के सैंकडों लोगों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। वाहन रैली को जगह-जगह स्वागत एवं सत्कार किया गया। सैकड़ों की संख्या में विप्र बंधुओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम को संपन्न कराया एवं सैंकडों श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के भोग लगाकर प्रसादी का आनंद लिया। प्रदेश मिडिया प्रभारी धीरज मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में भगवान परशुराम सेना राजस्थान के प्रदेश संयोजक नवनीत शर्मा सहित अलग अलग विधानसभाओं के पदाधिकारियों ने भी बढ़ चढक़र भाग लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!